स्क्रीन रीडर एक्सेस
मुख्य विषयवस्तु में जाएं
नेविगेशन पर जाएं
अंग्रेज़ी
ईआरपी लॉगिन
ई-ऑफिस लॉगिन
ई-मेल लॉगिन
ई-सपोर्ट सिस्टम
logo-img
logo-img
logo-img
  • मुख्य पृष्ठ
  • हमारे बारे में
    • संस्थान के बारे में
      • इतिहास
      • एक नजर में
      • शासनादेश
      • संगठनात्मक संरचना
      • हमारे निदेशक
      • हमारे उप-महानिदेशक
    • हमारा नज़रिया
      • विजन 2030
      • विजन 2050
    • कार्मिक
      • वैज्ञानिक
      • तकनीकी अधिकारी
      • प्रशासन
      • कुशल सहायक स्टाफ
    • विभाजन
    • केंद्र
      • मुख्यालय
      • अनुसंधान केंद्र
    • हम तक कैसे पहुंचे
    • मौजूदा स्टाफ
    • आरएफडी
    • आईएसओ प्रमाणित संस्थान
    • पेंशनभोगियों के लिए
    • बजट एवं राजस्व
  • अनुसंधान
    • परियोजनाएं
    • अनुसंधान की मुख्य विशेषताएं
    • उपलब्धियों
    • शोध पत्र
    • पुरस्कार / सम्मान
  • प्रशिक्षण
    • मानव संसाधन विकास
    • सूचनाएं
    • अध्ययन
    • प्रशिक्षण नियमावली
  • हमारे केंद्र
    • आगरा
    • बेल्लारी
    • चंडीगढ़
    • दतिया
    • कोरापुट
    • कोटा
    • ऊटी
    • वसाड
  • सेवाएं
    • कंसल्टेंसी
    • समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
    • प्रशिक्षण
    • पुस्तकालय
    • डेटाबेस
    • शैक्षणिक
  • डिजिटल लाइब्रेरी
    • प्रकाशन
    • राजभाषा अनुभाग
    • फोटो गैलरी
    • वीडियो गैलरी
    • मॉडल वाटरशेड
    • डेटाबेस
    • संग्रहालय यात्रा
    • प्रौद्योगिकी विवरणिका
    • टेक. बुलेटिन
    • समाचार पत्रिका
    • वार्षिक रिपोर्ट
    • पोस्टर
    • प्रशिक्षण नियमावली
    • कार्यवाही
    • आईआरसी कार्यवाही
    • ब्लॉग
    • मूल्यांकित प्रकाशन
    • डिजिटल लेक्चर लाइब्रेरी
  • सुविधाएँ
    • प्रयोगशाला
    • एकेएमयू सेल
    • सेमिनार हॉल
    • प्रदर्शनी कक्ष
    • गेस्ट हाउस
    • अनुसंधान फार्म
  • सूचना पट्ट
    • सूचनाएं
    • निविदाएं
    • रिक्तियां
    • डाउनलोड
    • परिपत्र
    • आईसीएआर आयोजन
  • किसान क्षेत्र
    • तकनीकी
    • सफलता की कहानी
    • विवरण पुस्तिका
    • हेल्प लाइन
    • आउटरीच

होम News

भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून में हिंदी चेतना मास 2024 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक सितम्बर 30, 2024 को आयोजित किया गया

भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून में दिनांक 30.09.24 को ‘’हिंदी चेतना मास 2024’’ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया | इस समारोह में हिंदी चेतना मास के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण- पत्र प्रदान किए गए | समारोह के मुख्य अतिथि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-02) के सचिव श्री चंदन सुशील साजन थे एवं समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. एम.मधु द्वारा की गई |

कार्यक्रम के आरम्भ में सर्वप्रथम निदेशक महोदय ने नराकास सचिव श्री चंदन सुशील साजन को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया| इसके पश्चात प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए | हिंदी चेतना मास के दौरान संस्थान द्वारा 03 प्रतियोगिताएँ (वाद-विवाद प्रतियोगिता, आशुभाषण प्रतियोगिता एवं स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता) जो आईसीएआर स्तर पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी उनके विजेता एवं प्रतिभागी भी इस कार्यक्रम में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े रहें |

इस समारोह में राजभाषा कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए संस्थान मुख्यालय के पीएमई एवं एकेएमयू प्रकोष्ठ को सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक प्रभाग का राजभाषा शील्ड (चल वैजयन्ती पुरस्कार) प्रदान किया गया | प्रशासनिक वर्ग में प्रशासनिक अनुभाग -1 को सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक अनुभाग का राजभाषा शील्ड (चल वैजयन्ती पुरस्कार) प्रदान किया गया |

भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के कुल 08 क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों में राजभाषा कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ‘क’ क्षेत्र में अनुसंधान केंद्र कोटा (राजस्थान) को ‘ख’ क्षेत्र में अनुसंधान केंद्र वासद (गुजरात) को एवं ‘ग’ क्षेत्र में अनुसंधान केंद्र उधगमंडल (तमिलनाडु) को राजभाषा शील्ड देकर सम्मानित किया गया |

समारोह के मुख्य अतिथि श्री चंदन सुशील साजन ने संस्थान मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रीय केंद्रों के साथ-साथ आईसीएआर स्तर पर आयोगिता हिंदी कार्यक्रमों की प्रशंसा की और अपने वक्तव्य में कहा कि ‘’ हिंदी वह अनूठी शक्ति है जिसके माध्यम से व्यापक समुदाय को एक सार्वजनिक मंच पर एकीकृत किया जा सकता है |राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा जो भी नीतियाँ बनाई गई है उनकी मूल संवेदना भी पूरे भारतवर्ष को भाषा के माध्यम से एकता के सूत्र में पिरोना है|’’ उन्होंने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, देहरादून के आयोजनों एवं कार्यक्रमों में भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून के सहयोग के लिए संस्थान के निदेशक डॉ. एम. मधु को धन्यवाद दिया |

अपने अध्यक्षीय संबोधन में संस्थान के निदेशक डॉ. एम. मधु ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य सभी कार्मिकों को इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने किए प्रेरित किया | आईसीएआर के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागिता करने एवं अत्यंत आकर्षक ढंग से अपनी प्रस्तुति द्वारा आयोजन को व्यापक एवं सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और भविष्य में संस्थान द्वारा आईसीएआर स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की |

इस कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन संस्थान के उपनिदेशक (राजभाषा) आशुतोष कुमार तिवारी द्वारा किया गया |

गैलरी

आईसीएआर ई-प्लेटफॉर्म

  • आईएएसडब्ल्यूसी
  • सेरा
  • आईसीआरआईएसएटी
  • कृषि पोर्टल
  • पीएमएस लॉगिन
  • एआरएमएस लॉगिन

महत्वपूर्ण लिंक

  • नागरिक/ग्राहक चार्टर
  • आरटीआई अधिनियम
  • मेट की जानकारी
  • एनआरएम संस्थान
  • मीडिया में
  • आईसीएआर न्यूज़
  • आईसीएआर वेबसाइट
  • इनाम परियोजना
  • महत्वपूर्ण वेबसाइटें

संसाधन

  • सैफ
  • जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा
  • राज्यवार रिपोर्ट
  • ऑनलाइन सॉफ्टवेयर
  • रिक्तियां
  • सतर्कता अधिकारी
  • एसीआरबी
  • साइटमैप

नीति

  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • लिंकिंग नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हम तक कैसे पहुंचे
  • टेलीफ़ोन डाइरेक्टरी
  • डिजिटल पेमेंट
हमें फॉलो करें
  • आईसीएआर.आईआईएसडब्ल्यूसी 218 कौलागढ़ रोड देहरादून.उत्तराखंड      91-135-2758564      director [dot] iiswc [at] icar [dot] gov [dot] in
कॉपीराइट @ 2023 आईसीएआर-आईआईएसडब्ल्यूसी सर्वाधिकार सुरक्षित
  Powered by : Webline